Kane williamson injury
न्यूजीलैंड टीम को फिर लगा झटका, केन विलियमसन से जुड़ी ये बुरी खबर आई सामने
Kane Williamson Injured: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) की शानदार शुरुआत की है, लेकिन अब कीवी टीम के खेमे से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीते शुक्रवार (13 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें कप्तान केन विलियमसन भी खेलते नजर आए, लेकिन इसी बीच एक गेंद (थ्रो) केन विलियमसन के अंगूठे से टकराई जिसके बाद अब केन विलियमसन एक बार फिर कुछ दिनों के लिए एक्शन से दूर हो सकते हैं।
दरअसल, इस मुकाबले के बाद केन विलियमसन के अंगूठे का एक्स-रे करवाया गया है जिससे यह पता चला है कि उनके बाएं अंगूठे पर अनडिस्प्लेस्ड फ्रैक्चर हुआ है। खुद न्यूजीलैंड ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'एक्स-रे से यह साफ हो गया है कि केन विलियमसन के बाएं अंगूठे पर अनडिस्प्लेस्ट फ्रैक्चर आया है। वह अभी भी स्क्वाड के साथ रहेंगे और अगले महीने तक उपलब्ध होने की कोशिश करेंगे। टॉम ब्लेंडल भारत उनके कवर के तौर पर ट्रेवल करने वाले हैं।'
Related Cricket News on Kane williamson injury
Cricket Special Today
-
- 13 Sep 2024 04:36