Kieron pollard record
Rohit Sharma ने रचा इतिहास, Kieron Pollard का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर बने Mumbai Indians के 'सिक्सर किंग'
Rohit Sharma Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के स्टार बैटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 41वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 46 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्के ठोकते हुए 70 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ ही हिटमैन ने कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) का एक महारिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम कर लिया है। दरअसल, हिटमैन अब मुंबई इंडियंस टीम के लिए आईपीएल में सबसे बड़े सिक्सर किंग बन गए हैं।
जी हां, ऐसा हुआ है। रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी 70 रनों की शानदार पारी खेलते हुए 3 छक्के जड़े जिसके बाद अब वो आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें MI के लिए 229 आईपीएल मैच खेलते हुए अपने 260 छक्के पूरे कर लिए हैं जिसके साथ ही उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पछाड़ते हुए ये खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में 211 मैच खेलकर 258 छक्के जड़ने का कारनामा किया।
Related Cricket News on Kieron pollard record
-
WATCH: सूर्यकुमार यादव को मिला पोलार्ड से खास तोहफा, 100वें IPL मैच पर MI ने दी यादगार जर्सी
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2025 के 16वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की। वह मुंबई इंडियंस के लिए 100 आईपीएल मैच खेलने ...
-
'अपने ही गिराते हैं नशेमन पे बिजलियां', WI को इंग्लैंड ने नहीं बल्कि'अपनों' ने ही लूट लिया
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड मैच में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को आसानी से मात दे दी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस मैच में वेस्टइंडीज को मात देने में उन्हीं के देश के ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08