Lindsay hassett: Cricket News & Match Updates
टेम्बा बावुमा ने कप्तानी में बना डाला अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे कप्तान बने
टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने केपटाउन में खेले गए दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में क्वालीफाई कर चुकी साउथ अफ्रीका की यह लगातार सातवीं टेस्ट जीत है। इस जीत के साथ ही टेम्बा बावुमा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका का यह नौंवा टेस्ट मैच था, जिसमें आठवीं जीत मिली है। बावुमा दुनिया के चौथे औऱ साउथ अफ्रीका के पहले कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में पहले नौ टेस्ट मैचों में टीम आठ में जीती है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 88.88% रहा है। इंग्लैंड के पर्सी चैपमैन, जिन्होंने अपने पहले नौ टेस्टों में से सभी में जीत हासिल की थी, और ऑस्ट्रेलिया के वारविक आर्मस्ट्रांग और लिंडसे हैसेट ने भी कप्तान के रूप में अपने पहले नौ टेस्टों में से आठ में जीत हासिल की थी। Read More...
Related Cricket News for Lindsay hassett - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54