Ma chidambaram stadium: Cricket News & Match Updates
IPL 2024: CSK के खिलाफ मिली हार के बाद आया KKR के कप्तान श्रेयस का बयान, बताया कहाँ हो गयी उनसे गलती
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 22वें मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हरा दिया। ये 5 मैचों में कोलकाता की पहली हार है। वहीं चेन्नई की ये 5 मैचों में से तीसरी जीत थी। चेन्नई पॉइंट्स टेबल में चौथे और कोलकाता दूसरे नंबर पर है। इस हार के बाद कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने कहा कि परिस्थितियों को अच्छे से जज नहीं कर सके, पावरप्ले के बाद पिच पूरी तरह बदल गई और रन बनाना आसान नहीं था। कोलकाता ने चेपॉक के मैदान पर 14 मैच खेले है जिसमें से वो सिर्फ 4 मैच ही जीत सके है। वहीं 10 मैच में उन्हें हार मिली है।
श्रेयस ने मैच के बाद कहा कि, "(क्राउड के शोर पर) यहाँ बहरा कर देने वाला माहौल है, मैं यह व्यक्त करने का प्रयास करूँगा कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ। विकेट का आकलन करने के मामले में हम पीछे रह गए। पावर प्ले में शानदार शुरुआत लेकिन हम इसका फायदा नहीं उठा सके। परिस्थितियों को अच्छे से जज नहीं कर सके, पावरप्ले के बाद पिच पूरी तरह बदल गई और रन बनाना आसान नहीं था। वे परिस्थितियों को अच्छी तरह से जानते हैं, अपनी योजना के अनुसार गेंदबाजी करते रहे। यह मुश्किल था, पहली गेंद से ही बड़ा शॉट लगाना आसान नहीं था। पावरप्ले के बाद इसमें काफी बदलाव आया और जिस तरह से हम अपनी पारी बनाने की कोशिश कर रहे थे, वह प्लानिंग के अनुसार नहीं गया। हम उनसे सीख लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। हम आरामदायक स्थिति में थे, हमने सोचा कि 160-170 एक अच्छा स्कोर रहेगा। Read More...