Advertisement
Manoj tiwary gautam gambhir: Cricket News & Match Updates
Advertisement
मनोज तिवारी ने गंभीर को उल्टा-सीधा बोलने के बाद मारी पलटी, बोले- 'मीडिया ने एडिट करके दिखाया'
भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर को पाखंडी कहने के कुछ दिनों बाद अपने बयान से पलटी मार ली है। उन्होंने अपने बयान का रुख स्पष्ट करते हुए सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ दिया है। तिवारी ने अपने 20 मिनट के इंटरव्यू में एक खास हिस्से को एडिट करने और चलाने के लिए मीडिया को दोषी ठहराया है।
9 जनवरी को न्यूज़18 के साथ एक साक्षात्कार में, बंगाल के पूर्व कप्तान ने मौजूदा मुख्य कोच पर जमकर निशाना साधा था। तिवारी ने गौतम गंभीर की आलोचना करते हुए भारत के मुख्य कोच को पाखंडी कहा था जो "अपनी बात पर खरा नहीं उतरता"। तिवारी ने मुख्य कोच के रूप में गंभीर की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि पूर्व सलामी बल्लेबाज में स्पष्टता और निश्चित कोचिंग शैली का अभाव है। Read More...
Related Cricket News for Manoj tiwary gautam gambhir - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement