Maxwell imitates virat
Advertisement
WATCH: 'विराट भाई पीछे तो देखो', पीछे खड़े होकर ग्लेन मैक्सवेल करते रहे विराट की नकल
By
Shubham Yadav
March 21, 2024 • 11:17 AM View: 688
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 2024 के शुरुआती मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना करना है और इस बड़े मैच से पहले आरसीबी की टीम जमकर अभ्यास कर रही है। आरसीबी के अभ्यास सत्र के दौरान कई मज़ेदार पल भी देखने को मिले और इन्हीं में से एक मज़ेदार मूमेंट तब दिखा जब स्टार ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अपने साथी विराट कोहली की बल्लेबाजी शैली की नकल करते दिखे।
इस समय मैक्सवेल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन मैक्सवेल उनके पीछे खड़े होकर उनके स्टांस और उनकी बल्लेबाज़ी के दौरान खेले जाने वाले शॉट्स की नकल कर रहे हैं। इस वीडियो को आधिकारिक आईपीएल हैंडल ने भी शेयर किया है।
Advertisement
Related Cricket News on Maxwell imitates virat
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Dec 2025 08:57
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18
Advertisement