Mc stan
'ऐसे टाइम खराब नहीं करना था धोनी भाई', धोनी और एमसी स्टैन का ऐड देखकर भड़के फैंस
पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के बेहतरीन क्रिकटरों में की जाती है इस बात का अंदाजा उनके आंकड़ों को देखकर लगाया जा सकता है। पूर्व कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए काफी समय हो गया है लेकिन वो अभी भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी कर रहे है और 2024 में एक बार फिर इसी भूमिका में नजर आएंगे। धोनी मैदान के बाहर भी काफी एक्टिव रहते है जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। अब धोनी एक ऐड के लिए लोकप्रिय रैपर एमसी स्टेन (MC Stan) के साथ काम कर रहे है। धोनी स्टेन की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
रैपर और बिग बॉस 16 के विजेता एमसी स्टेन ने हाल ही में क्रिकेट आइकन महेंद्र सिंह धोनी के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। वहीं अब ये दोनों एक स्मार्ट वॉच के ऐड के लिए साथ में आये है। अब इस पर फैंस की तरफ से काफी प्रतिक्रियाएं आ रही है कुछ इसको अच्छा बता रहे है तो कुछ धोनी के इस कदम से नाराज भी है।
Related Cricket News on Mc stan
-
MC Stan से मिले MS Dhoni, फैंस बोले- जिंदगी की पहली और सबसे बड़ी गलती कर दी माही
इस समय सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बिग बॉस के विनर एमसी स्टैन और एमएस धोनी को देखा जा सकता है। ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago