Mcc
ब्रैंडन मैक्कलम ने बिग बैश से लिया संन्यास
एडिलेड, 4 फरवरी - न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम ने आस्ट्रेलिया की घरेलू टी-20 प्रतियोगिता बिग बैश लीग (बीबीएल) से संन्यास ले लिया है। मैक्कलम ने 2016 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। रविवार को उन्होंने ब्रिसबेन हीट के साथियों के साथ अपना निर्णय साझा किया। 37 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि, कहा कि वह एक कोच के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले दुनिया की अन्य टी-20 लीग में खेलते रहेंगे।
आईसीसी ने सोमवार को मैक्कलम के हवाले से बताया, "मैं 2019 में दुनिया के अन्य टी-20 टूर्नामेंट में खेलता रहूंगा और फिर अपना कोचिंग करियर शुरू करुं गा। मैंने जो सीखा है और मेरे पास जो अनुभव है उसे दूसरों के साथ बांटने के लिए उत्साहित हूं।"
मैक्कलम ने कहा, "मुझे हीट के लिए खेलते हुए बहुत अच्छा लगा। टीम के प्रशंसक बेहतरीन हैं और मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि वे लगातार हमारा मैच देखने आए और उसका आनंद उठाया। मुझे टीम के साथ खेलकर बहुत अच्छा लगा और मुझे उनकी कप्तानी करने का भी सम्मान मिला।"
मैक्कलम को इंडियन प्रीमियर लीग (ईपीएल) की नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था।
आईएएनएस
Related Cricket News on Mcc
-
WATCH बिग बैश लीग में 37 साल के बेंडन मैकुलम ने किया कारनामा, देखकर आपकी आंखें खुली की…
20 जनवरी। बिग बैश लीग 2018-19 के 36वें मैच में बिस्बेन हिट के खिलाफ सिडनी सिक्सर्स की टीम मैच जीतने में सफल रही। लेकिन इस मैच में बिस्बेन हिट के बेंडन मैकुलम ने अपनी फील्डिंग ...
-
देखिये ब्रेंडन मैकुलम की फेवरेट प्लेइंग इलेवन
Oct.2 (CRICKETNMORE) - पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैकुलम ने लॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर अपनी ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग इलेवन का कुछ दिन पहले एलान किया। मैकुलम ने ऑस्ट्रेलिया के 6, वेस्ट इंडीज के 3, भारत और दक्षिण ...
-
मेलबोर्न क्रिकेट क्लब बनाम रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड
क्रिकेट का घर कहे जाने वाले लॉर्ड्स की 200 वीं सालगिराह पर होने वाले मैच विशेष मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह मैच 5 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान में खेला जाएगा। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08