Mi practice
WATCH: बल्ले से धमाल मचाने के मूड में हैं बुमराह, दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले वीडियो आया सामने
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है और इस समय वो अंक तालिका में 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर हैं। उन्हें टूर्नामेंट में बने रहने के लिए अपने अगले मुकाबलों में जीतने की जरूरत होगी और इसकी शुरुआत उन्हें शनिवार, 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से करनी होगी। मुंबई के लिए अच्छी बात ये है कि स्टार तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह गेंद से शानदार फॉर्म में हैं लेकिन लगता है कि बुमराह सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्ले से भी धमाल मचाना चाहते हैं।
जी हां, दिल्ली के खिलाफ मुकाबले से पहले बुमराह ने नेट्स सेशन में काफी बल्लेबाजी की और इस दौरान उन्होंने कई तगड़े शॉट्स भी लगाए। ऐसे में दिल्ली के खिलाफ मैच में अगर बुमराह की बल्लेबाजी आई तो वो अपने बल्ले के ज़ौहर दिखा सकते हैं। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस दूसरी बार दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने वाली है। अपने पहले मुकाबले में, MI ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में DC पर 29 रन से जीत दर्ज की थी।
Related Cricket News on Mi practice
-
हैरी ब्रूक की जगह दिल्ली कैपिटल्स में आए लिजाद विलियम्स
South African Players During A: आईपीएल 2024 में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ शामिल किया है। वे हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल ...
-
टेस्ट में भी विकेट कीपिंग को लेकर उत्सुक हैं केएल राहुल : रोहित
Practice Session: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाना है। केएल राहुल का पहली बार टेस्ट क्रिकेट में भारत का विकेटकीपर बनना लगभग तय है। कप्तान रोहित शर्मा ने ...
-
बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से बाहर हुए विलियमसन
New Zealand Players During A: बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज से पहले कीवी टीम को कई चोटों का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में न्यूजीलैंड चोटिल कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज काइल ...
-
बड़े स्कोर बनाने के लिए मध्य ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण है: शुभमन गिल
ICC Cricket World Cup: पुणे, 19 अक्टूबर (आईएएनएस) भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का कहना है कि आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप 2023 में बड़े स्कोर बनाने के लिए बीच के ओवरों में अच्छा ...
-
एक बार जम जाने के बाद कोहली खतरनाक हो जाते हैं : रिजवान
ICC Cricket World Cup: पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस स्टाइलिश बल्लेबाज की कुछ विशेषताएं हैं जो उन्हें बाकियों से अलग करती हैं। ...
-
'शाहीन आफरीदी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं': वकार यूनुस
ICC Cricket World Cup: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने कहा है कि तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी अच्छी गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष ...
-
भारत को हराकर फैंस के सामने हीरो बनने का सुनहरा मौका : बाबर आजम
ICC Cricket World Cup: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शनिवार को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहे प्रचार और दबाव के बीच, कप्तान बाबर आजम को लगता है कि यह ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago