Top-3 Teams With Biggest Win In ICC Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन टीमों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड बनाया। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया और भारत मौजूद नहीं हैं।
3. न्यूजीलैंड (New Zealand): इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम मौजूद है, जिन्होंने साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप में पार्ल के मैदान पर श्रीलंका को 15.5 ओवर में 60 रनों पर ऑल आउट किया और 162 रन डिफेंड करके 102 रनों से महाजीत दर्ज की। याद दिला दें कि इस मुकाबले में अमेलिया केर ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपनी बैटिंग (48 गेंदों पर 66 रन) बॉलिंग (2.5 ओवर 7 रन देकर 2 विकेट) में दोनों से ही धमाल मचाया था।
2. साउथ अफ्रीका (South Africa): सितारों से सज़ी साउथ अफ्रीका की टीम इस रिकॉर्ड लिस्ट में ना हों ऐसा तो हो ही नहीं सकता। SA ने साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में अपनी पूर्व कैप्टन डेन वैन नीकेर्क की अगुवाई में थाइलैंड को रौंदकर 113 रनों से एकतरफा मुकाबला जीता था।