Mi team
SLvBAN: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया,ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
29 जुलाई,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका ने यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका की अपने घर में पिछले 44 महीनों में यह पहली सीरीज जीत है। श्रीलंका ने पहला मैच 91 रनों से जीता था। अविश्का फर्नांडो को उनकी शानदार पारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 238 रन का स्कोर बनाया, जिसे श्रीलंका ने 44.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
Related Cricket News on Mi team
-
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा,4 स्पिनर्स को मिली जगह
29 जुलाई,नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्पिनर को मदद करने वाली पिचों को मद्देनजर रखते हुए ...
-
राशिद लतीफ ने कहा, इस वजह से मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
लाहौर, 28 जुलाई | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को जिम्मेदार ठहराया है। 27 वर्षीय आमिर ...
-
सरफराज अहमद से छिनेगी पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी,ये बन सकता है नया कप्तान
लाहौर, 28 जुलाई (CRICKETNMORE) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम के कप्तान सरफराज अहमद को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाने का फैसला किया है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पीबीसी का यह फैसला ...
-
टीम इंडिया के चयन पर गांगुली की राय से सहमत नहीं हैं विनोद कांबली,कही ये बात
नई दिल्ली, 28 जुलाई | भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि हर प्रारूप में एक ही तरह के खिलाड़ियों को शामिल किया जाना चाहिए ताकि टीम में लय बनी रहे और ...
-
जोफ्रा आर्चर ने बताया,इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने के लिए सहा था इतना दर्द
लंदन, 27 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने खुलासा किया कि वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें बहुत दर्द झेलना पड़ा था और वे टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में बिना दवाइयों (पेन किलर) ...
-
लसिथ मलिंगा ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा,जानिए उनके नाम दर्ज 5 अनोखे रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में श्रीलंका को मिली 91 रनों की जीत के साथ ही लसिथ मलिंगा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इस ...
-
BCCI के दखल के बाद अमेरिका ने मोहम्मद शमी के वीजा को दी मंजूरी,इस कारण लगाई थी रोक
नई दिल्ली, 27 जुलाई | वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के वीजा को अमेरिका द्वारा मंजूरी दिलाने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को हस्तक्षेप करना पड़ा। ...
-
IND vs WI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की घोषणा,कई बड़े खिलाड़ी बाहर
सेंट जोन्स (एंटीगुआ), 27 जुलाई | विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। इंग्लैंड ...
-
कपिल देव समेत ये 3 दिग्गज चुनेंगे टीम इंडिया का नया हेड कोच
नई दिल्ली, 27 जुलाई| सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शुक्रवार को कहा कि कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांथा रंगास्वामी की समिति को भारत की पुरुष क्रिकेट टीम के ...
-
श्रीलंका ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 91 रनों से हराकर लसिथ मलिंगा को दी विजयी विदाई
कोलंबो, 26 जुलाई| श्रीलंका क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में बांग्लादेश को 91 रनों से मात दे अपने बेहतरीन तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के लिए किया 17 सदस्यीय टीम का ऐलान,इन खिलाड़ियों को मिला मौका
सिडनी, 26 जुलाई | क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने एक अगस्त से चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले प्रतिष्ठित एशेज सीरीज के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। तेज गेंदबाज माइकल नेसेर ...
-
मोहम्मद आमिर ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक लिया संन्यास,बताई इसकी वजह
नई दिल्ली, 26 जुलाई (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने शुक्रवार को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा की। अपने देश के लिए 36 टेस्ट मैच खेलने वाले आमिर ने कहा है ...
-
BCCI ने किया ऐलान,अब इस कंपनी का नाम होगा टीम इंडिया की जर्सी पर
मुंबई, 25 जुलाई | भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शैक्षणिक तकनीक एवं ऑनलाइन शिक्षा प्रदान करने वाली कंपनी बाइजूस को भारतीय टीम का मुख्य प्रायोजक बनाए जाने की आधिकारिक पुष्टि की है। बेंगलुरु स्थित ...
-
श्रीलंका का ये दिग्गज खिलाड़ी दोबारा बन सकता है बांग्लादेश क्रिकेट टीम का हेड कोच
ढाका, 25 जुलाई | तकरीबन दो साल पहले मुख्य कोच का पद छोड़ गए चंडिका हाथुरुसिंघा एक बार फिर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद पर लौट सकते हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के ...