Mohammad irfan: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान क्रिकेट में लगी रिटायरमेंट की सेल, 36 घंटे में तीसरा पाकिस्तानी क्रिकेटर हुआ रिटायर
पाकिस्तान क्रिकेट में इस समय ऐसा लग रहा है कि कोई रिटायरमेंट मेला चल रहा है क्योंकि पिछले तीन दिन या फिर ये कहें कि पिछले 36 घंटों में तीन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है। स्पिन ऑलराउंडर इमाद वसीम और तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर के बाद लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।
इरफान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने संन्यास की घोषणा की और अपने साथियों और कोचों के प्रति आभार व्यक्त किया। इरफान ने एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, "मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अपने साथियों और कोचों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। प्यार, उत्साह और अविस्मरणीय यादों के लिए धन्यवाद और मैं उस खेल का समर्थन और जश्न मनाना जारी रखूंगा जिसने मुझे सब कुछ दिया है, पाकिस्तान जिंदाबाद।" Read More...