Advertisement
Mohammed shami first wicket return: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद चटकाया टीम इंडिया के लिए विकेट, इंजरी के बाद ऐसे लिया पहला विकेट
Mohammed Shami First Wicket After Return: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला रविवार, 02 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया जहां टीम इंडिया ने मेहमान टीम को 150 रनों से हराकर महाजीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
इस मैच में 24 साल के हरफनमौला खिलाड़ी अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) तो जीत के सबसे बड़े हीरो रहे ही लेकिन भारतीय टीम में वापसी करने वाले तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने भी अपनी धारदार गेंदबाजी से अंग्रेजों को पस्त कर दिया। शमी ने इस मैच में तीन विकेट लिए और इंजरी के बाद वापसी करते हुए दिखाया कि वो अब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी तैयार हैं। Read More...
Related Cricket News for Mohammed shami first wicket return - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement