Ms dhoni mother father
Advertisement
VIDEO: धोनी ने जन्मदिन पर फार्महाउस के बाहर बांटा केक और मिठाईयां, देखने लायक थी फैंस की भीड़
By
Shubham Yadav
July 08, 2024 • 17:43 PM View: 678
भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार, 7 जुलाई को मुंबई में अपनी पत्नी साक्षी सिंह और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान धोनी तो मुंबई में थे लेकिन एक दिन बाद यानि 8 जुलाई, सोमवार को उनके फार्महाउस के बाहर भी मिठाईयां बांटी गईं।
धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनके रांची स्थित फार्महाउस के बाहर कई फैंस उनका इंतजार कर रहे थे। फैंस को धोनी के दर्शन तो नहीं हुए लेकिन उन्हें धोनी के माता-पिता से केक और मिठाइयां जरुर खाने को मिल गईं। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि धोनी के माता-पिता फैंस को केक और मिठाईयां बांट रहे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Ms dhoni mother father
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 23 hours ago