Ms dhoni reporters
VIDEO: 'बर्थडे आ रहा है सर', रिपोर्टर के सवाल पर धोनी बोले- 'केक लेकर आना'
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई 2024 के दिन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस अपने थाला के लिए कई तरह से दुआएं मांग रहे हैं। इसी बीच धोनी के जन्मदिन से पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रिपोर्टर्स के साथ मज़े करते दिख रहे हैं।
दरअसल हुआ ये कि धोनी मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ शिरकत करने पहुंचे थे। धोनी के अलावा इस इवेंट में हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर भी पहुंचे हुए थे लेकिन ज्यादा स्पॉटलाइट में धोनी ही रहे। जब धोनी अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में एंट्री लेने ही जा रहे थे तभी एक रिपोर्टर ने धोनी को उनके 43वें जन्मदिन की याद दिला दी।
Related Cricket News on Ms dhoni reporters
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago