Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO: 'बर्थडे आ रहा है सर', रिपोर्टर के सवाल पर धोनी बोले- 'केक लेकर आना'

आज यानि 7 जुलाई, 2024 के दिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन से पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement
VIDEO: 'बर्थडे आ रहा है सर', रिपोर्टर के सवाल पर धोनी बोले- 'केक लेकर आना'
VIDEO: 'बर्थडे आ रहा है सर', रिपोर्टर के सवाल पर धोनी बोले- 'केक लेकर आना' (Image Source: Google)
Shubham Yadav
By Shubham Yadav
Jul 07, 2024 • 10:14 AM

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानि 7 जुलाई 2024 के दिन अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें उनके इस खास दिन पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं जबकि सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस अपने थाला के लिए कई तरह से दुआएं मांग रहे हैं। इसी बीच धोनी के जन्मदिन से पहले उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रिपोर्टर्स के साथ मज़े करते दिख रहे हैं।

Shubham Yadav
By Shubham Yadav
July 07, 2024 • 10:14 AM

दरअसल हुआ ये कि धोनी मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अपनी पत्नी साक्षी के साथ शिरकत करने पहुंचे थे। धोनी के अलावा इस इवेंट में हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा जैसे क्रिकेटर भी पहुंचे हुए थे लेकिन ज्यादा स्पॉटलाइट में धोनी ही रहे। जब धोनी अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में एंट्री लेने ही जा रहे थे तभी एक रिपोर्टर ने धोनी को उनके 43वें जन्मदिन की याद दिला दी।

Trending

इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें इस रिपोर्टर को कहते हुए सुना जा सकता है कि, 'सर आपका बर्थडे आ रहा है।'

इस रिपोर्टर के इतना कहते ही धोनी ने भी मज़ेदार जवाब देते हुए कहा कि, 'गिफ्ट लेके आना।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cricket Frenzy

Advertisement

Advertisement