Advertisement
Mum vs goa: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VHT में सरफराज खान ने मचाई तबाही, 75 गेंदों में 14 छक्कों समेत ठोके 157 रन
भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान एक बार फिर से अपने बल्ले के दम पर लाइमलाइट में आ गए हैं। उनके लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट में ये समय किसी नई शुरुआत से कम नहीं है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे इस बल्लेबाज़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में तूफानी पारी खेलकर अपने आलोचकों और सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
1 नवंबर 2024 के बाद से भारत के लिए कोई मैच न खेलने वाले सरफराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के चौथे राउंड में मुंबई की ओर से खेलते हुए गोवा के खिलाफ सिर्फ 75 गेंदों में 157 रन बनाकर मुंबई के लिए सबसे तेज़ लिस्ट-ए शतक का नया रिकॉर्ड बना दिया। खास बात ये रही कि उन्होंने केवल 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिससे उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Read More...
Related Cricket News for Mum vs goa - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement