Mum vs goa match news
Advertisement
अपने ही बने अर्जुन तेंदुलकर के दुश्मन, मुंबई के बल्लेबाजों ने जमकर किया अर्जुन की बॉलिंग से खिलवाड़
By
Shubham Yadav
December 31, 2025 • 14:22 PM View: 444
भारत में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी के लीग स्टेज में जब मुंबई और गोवा आमने-सामने थे तो ज्यादातर लोगों की निगाहें अर्जुन तेंदुलकर पर थी क्योंकि वो पहली बार टूर्नामेंट में अपनी होम टीम के खिलाफ खेलते दिखे। महान सचिन तेंदुलकर के बेटे ने 2022-23 सीज़न से पहले अपनी घरेलू टीम मुंबई से गोवा बदल ली थी और तब से, पहली बार वो 50 ओवर के टूर्नामेंट में मुंबई के खिलाफ खेलते दिखे।
हालांकि, अर्जुन के लिए अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ये मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। मुंबई के बल्लेबाजों ने अर्जुन का बिल्कुल भी सम्मान नहीं किया और उनके 8 ओवरों में 9.8 की इकॉनमी से 78 रन लूट लिए। उन्होंने अपने पहले स्पेल में चार ओवर फेंके और 28 रन दिए, जिसमें यशस्वी जायसवाल, जो टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेल रहे थे, ने उनका फायदा उठाया और मनचाहे चौके लगाए।
Advertisement
Related Cricket News on Mum vs goa match news
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Mar 2026 03:12
-
- 04 Mar 2026 09:05
-
- 26 Feb 2026 08:32
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 3 days ago