Mumbai indians: Cricket News & Match Updates
Hardik Pandya को लगने वाला है 440 वॉट का झटका, Mumbai Indians छीन सकती है कैप्टेंसी
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जिसने पांच बार चैंपियन का टाइटल जीता, उनके लिए साल 2026 का सीजन (IPL 2026) किसी बुरे सपने की तरह रहा। आलम ये था कि वो पूरे सीजन में अपने 14 मैच खेलकर सिर्फ 4 ही जीत पाए और सिर्फ 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर नवें पायदान पर रहे। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद अब मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब MI के कैप्टन हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पर गाज गिरने वाली है और वो अपनी कैप्टेंसी खो सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। ताजा रिपोर्ट्स की माने तो IPL19 सीजन के दौरान ऐसे कई संकेत मिल चुके हैं कि टीम मैनेजमेंट हार्दिक को कैप्टन बनाए रखने के लिए उत्सुक नहीं है और अब वो नए कैप्टन के ऑप्शन को तलाशेंगे। वो किसी नए या पुराने खिलाड़ी को ये जिम्मेदारी दे सकते हैं। Read More...