Najmul hossain shanto: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश का फिर उड़ा मजाक, श्रीलंका के खिलाफ बाउंड्री को रोकने के लिए दौड़ पड़े 5 फील्डर, देखें Video
बांग्लादेश क्रिकेट टीम वर्तमान में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेल रही है। श्रीलंका ने पूरी तरह से मैच पर अपना दबदबा बनाये रखा है। हालांकि दूसरी पारी में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका को 25 ओवर में 102/6 के स्कोर पर रोक दिया। वहीं तीसरे दिन कुछ ऐसा हुआ कि बांग्लादेश की टीम का सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मजाक बन गया। एक गेंद को रोकने के लिए बांग्लादेश के 5 फील्डर भागे। दोनों टीमों के बीच यह मैच चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हो रहा है।
21वें ओवर की दूसरी गेंद के दौरान, हसन महमूद ने प्रभात जयसूर्या को बैक ऑफ लेंथ गेंद फेंकी। जयसूर्या ने गेंद को गली में धकेल दिया लेकिन जिस चीज़ ने कई लोगों का ध्यान खींचा वह बांग्लादेश की फील्डिंग रही। यह गेंद बाउंड्री की ओर जा रही थी और इसको रोकने के लिए बांग्लादेश के 5 खिलाड़ी के पीछे दौड़े। अंत में, प्वाइंट क फील्डर ने गेंद को रोका। इस घटना घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस बांग्लादेश टीम का मजाक फिर से बना रहे है। इससे पहली श्रीलंका की पहली पारी के दौरान बांग्लादेश के तीन फील्डर मिलकर भी एक कैच नहीं पकड़ सके थे। Read More...