No pakistan
VIDEO: पाकिस्तान का 'मिस्टर 360', एनरिक नॉर्खिया का भी नहीं किया लिहाज; जड़ा करिश्माई छक्का
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का 36वां मुकाबला पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ मोहम्मद हारिस ने 254.55 की स्ट्राइक रेट से तूफानी अंदाज में 28 रनों की पारी खेली। हारिस की पारी छोटी रही, लेकिन इस दौरान युवा बल्लेबाज़ ने सभी का दिल जीत लिया। हारिस ने साउथ अफ्रीका के गन गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया को एक स्कूप शॉट जड़ा जिसे देखकर सभी हैरान रह गए और इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यह घटना पाकिस्तान की पारी के 5वें ओवर में घटी। एनरिक नॉर्खिया के ओवर की तीसरी गेंद पर 21 साल के हारिस ने चतुराई दिखाई और तेजी गति से खुद की तरफ आती गेंद पर स्कूप शॉट खेलते हुए करिश्माई छक्का जड़ दिया। इतना ही नहीं इससे पहले भी हारिस वर्ल्ड क्लास गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को दो छक्के और एक चौका जड़ चुके थे। हारिस का स्कूप शॉट देखकर एनरिक नॉर्खिया भी हैरान नज़र आए।
Related Cricket News on No pakistan
-
VIDEO: 'नोर्टजे है या नोकिया है, जो भी है', पाकिस्तानी विकेटकीपर ने प्रैस कॉन्फ्रेंस में अफ्रीकी खिलाड़ियों के…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिज़वान के लिए विकेटकीपिंग और बल्लेबाज़ी एक आसान काम हो सकता है, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के नाम का उच्चारण करना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। ...
-
PAK vs SA: रोमांच से भरपूर रहा रावलपिंडी टेस्ट का दूसरा दिन, नोट्रजे ने पांच विकेट चटकाकर पाकिस्तान…
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को तेज गेंदबाज एनरिक नोट्र्जे की पांच विकेट की मदद से मेजबान पाकिस्तान को पहली पारी में 272 रन पर आउट कर दिया। दिन का खेल ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08