Advertisement
Odi match: Cricket News & Match Updates
Advertisement
विजय हजारे ट्रॉफी: केएल राहुल का लगातार दूसरे मैच में नहीं चला बल्ला
ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम कर्नाटक की तरफ से खेल रहे हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के उलट राहुल का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में निराशाजनक रहा है। वह लगातार दो मैचों में रन बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं।
केएल राहुल 3 जनवरी को त्रिपुरा के खिलाफ खेलने उतरे थे। उस मैच में वह 35 रन बना सके थे। इसके बाद 6 जनवरी को राजस्थान के खिलाफ राहुल मात्र 25 रन बनाकर आउट हो गए। राहुल का ये फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है।
राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुनी गई वनडे टीम का हिस्सा हैं। उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है और उनका खेलना तय है। ऐसे में उनके बल्ले से रन नहीं निकलना भारतीय टीम के लिए चिंताजनक है। Read More...
Related Cricket News for Odi match - Tesst
विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की कमान संभालेंगे श्रेयस अय्यर
ODI Match: श्रेयस अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी (वीएचटी) 2025-26 के लिए मुंबई की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। अय्यर ने शार्दुल ठाकुर की जगह ली है, जो चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
By IANS News • 6 months ago
संभावनाओं का साल 2026: इस साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का बिजी शेड्यूल, जानिए कब होगी कौन-सी सीरीज?
ODI Match: 'साल 2026' क्रिकेट के लिहाज से बेहद व्यस्त रहेगा। आइए, इस साल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल को जानते हैं।
By IANS News • 6 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी: श्रेयस अय्यर को मिली मंजूरी, इस दिन मैदान पर आएंगे नजर
ODI Match: भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट से रिकवरी के बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 31 वर्षीय खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फील्डिंग के दौरान स्प्लीन में चोट लगी थी।
By IANS News • 6 months ago
भारतीय टीम करेगी बांग्लादेश का दौरा, खेली जाएंगी वनडे और टी20 सीरीज
ODI Match: भारतीय टीम साल 2026 में बांग्लादेश का दौरा करेगी। इसके अलावा, बांग्लादेश साल 2026 में तीनों फॉर्मेट में द्विपक्षीय सीरीज के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है।
By IANS News • 6 months ago
भारत बनाम न्यूजीलैंड: मध्यप्रदेश में तीसरा वनडे, छात्रों और दिव्यांग दर्शकों के लिए रियायती टिकटें
ODI Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। मध्यप्रदेश के होल्कर स्टेडियम में 18 जनवरी को सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा, जिसके लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) छात्रों को रियायती टिकट और दिव्यांग दर्शकों के लिए एक खास टिकटिंग सुविधा दे रहा है।
By IANS News • 6 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी: मुंबई की ओर से गोवा के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगे यशस्वी जायसवाल
ODI Match: भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल 31 दिसंबर को गोवा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी मैच से पहले मुंबई टीम से जुड़ेंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के सेक्रेटरी उन्मेश खानविलकर ने आईएएनस को इसकी पुष्टि की है।
By IANS News • 6 months ago
यशस्वी जायसवाल: फॉर्म के साथ किस्मत का भी चाहिए साथ
ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को तीनों फॉर्मेट का खिलाड़ी माना जाता है। वह तीनों ही फॉर्मेट में मौका मिलने पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर चुके हैं। जायसवाल भारत के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं जो तीनों ही फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। इसके बावजूद टेस्ट क्रिकेट को छोड़कर वनडे या टी20 में उनकी जगह नहीं बन पा रही है।
By IANS News • 6 months ago
सिंहावलोकन 2025: 'रन मशीन' विराट कोहली के लिए साल रहा बेमिसाल, बड़ी उपलब्धियां की हासिल
ODI Match: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के लिए 'साल 2025' बेहद खास रहा है। इस वर्ष उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी और आईपीएल खिताब जीतने के साथ मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। आइए, जानते हैं कि इस साल विराट कोहली ने कौन सी बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं?
By IANS News • 6 months ago
सौरव गांगुली के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं: केशव महाराज
ODI Match: साउथ अफ्रीका टी20 लीग के 2025-26 संस्करण का आगाज 26 दिसंबर से हो रहा है। यह टूर्नामेंट का चौथा सीजन है। सीजन की शुरुआत से पहले नीलामी का आयोजन हुआ था, इसलिए इस बार टीमें बदली हुई दिखेंगी। लीग की फ्रेंचाइजी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज स्पिनर केशव महाराज को सीजन के लिए अपना नया कप्तान बनाया है। वहीं टीम के कोच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। महाराज गांगुली के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
By IANS News • 6 months ago
सिंहावलोकन 2025: इस साल डेब्यू करने वाले स्टार क्रिकेटर, जिन्होंने अपनी चमक बिखेरी
ODI Match: यह साल कुछ युवा क्रिकेटरों के लिए शानदार रहा है। आइए, उन स्टार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 'साल 2025' में किसी एक फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए उसमें शानदार प्रदर्शन किया है।
By IANS News • 6 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी: चिन्नास्वामी स्टेडियम की जगह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होंगे मैच
ODI Match: कर्नाटक पुलिस द्वारा चिन्नास्वामी स्टेडियम में भीड़ और सुरक्षा मामलों की वजह से विजय हजारे ट्रॉफी के मैचों की अनुमति नहीं मिलने के बाद इस वेन्यू पर होने वाले टूर्नामेंट के सभी मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शिफ्ट कर दिए गए हैं।
By IANS News • 6 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी: चिन्नास्वामी स्टेडियम में बिना दर्शकों के होगा दिल्ली और आंध्र प्रदेश का मैच
ODI Match: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित घरेलू क्रिकेट की वनडे फॉर्मेट की प्रतिष्ठित विजय हजारे ट्रॉफी के अंतर्गत दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में मैच आयोजित होना है। कर्नाटक पुलिस ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की चिंताओं का हवाला देते हुए दर्शकों की मौजूदगी में मैच के आयोजन की इजाजत नहीं दी है।
By IANS News • 6 months ago
सिंहावलोकन 2025: वनडे फॉर्मेट में विराट और रोहित के अलावा इन 3 भारतीयों का रहा जलवा
ODI Match: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे फॉर्मेट के लिहाज से साल 2025 बेहतरीन रहा। साल की शुरुआत में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में 2-1 की जीत के साथ भारतीय टीम ने साल का समापन सफलतापूर्वक किया।
By IANS News • 7 months ago
विजय हजारे ट्रॉफी: कर्नाटक की टीम में शामिल हुए केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा
ODI Match: विजय हजारे ट्रॉफी के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी को कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है। ग्रुप ए में शामिल गत विजेता कर्नाटक 24 दिसंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
By IANS News • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 21 hours ago