Pakistan player ihsanullah retirement psl 2025: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान में फिर बना रिटायरमेंट का मज़ाक, इहसानुल्लाह ने 24 घंटे में वापस ली रिटायरमेंट
पाकिस्तान के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 10) ड्राफ्ट में अपनी अनदेखी के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से संन्यास की घोषणा कर दी थी लेकिन अब 24 घंटे बाद उन्होंने पलटी मार ली है। जी हां, इहसानुल्लाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की परंपरा को निभाते हुए अपनी रिटायरमेंट वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि रिटायरमेंट का फैसला उन्होंने गुस्से में और भावनाओं में बहकर लिया था।
इहसानुल्लाह ने अपनी रिटायरमेंट वापस लेते हुए कहा, "बस इतना ही है कि फ्रैंचाइजी ने मुझे नहीं चुना और मैं लोगों और अपने परिवार से नाराज़ था। इसलिए मैंने भावनात्मक रूप से ये फैसला लिया। मैं फिर से ऐसा फैसला नहीं लूंगा। मैं कड़ी मेहनत करूंगा और पीएसएल में अभी चार महीने बाकी हैं। सर्वशक्तिमान अल्लाह की इच्छा से, जिन्होंने मुझे नहीं चुना, वो बाद में मुझे चुनेंगे। इसलिए, मेरा रिटायर होने का कोई इरादा नहीं है। मेरा बयान भावनाओं से प्रेरित था।" Read More...
Related Cricket News for Pakistan player ihsanullah retirement psl 2025 - Tesst
22 साल के पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लिया संन्यास, इहसानुल्लाह ने किया PSL का बॉयकॉट
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago