Advertisement
Pant latest news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: 'अरे भईया, सोकर उठकर आया हूं', फोटोशूट के दौरान ऋषभ पंत का मज़ेदार कमेंट हुआ वायरल
साउथ अफ्रीका के खिलाफ लिमिटेड-ओवर्स सीरीज़ शुरू होने से पहले भारतीय टीम तैयारियों में जुटी थी, लेकिन ऑफिशियल फोटोशूट के दौरान माहौल पूरी तरह हल्का-फुल्का देखने को मिला। टीम द्वारा साझा किए गए एक मज़ेदार वीडियो में ऋषभ पंत फोटोग्राफर के निर्देश पर शरारती अंदाज़ में मुस्कुराते नज़र आए। पंत की इस मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उनसे पोज़ देने का कहा गया, तो उन्होंने मज़ाकिया लहज़े में तुरंत जवाब दिया, “अरे भाई, अभी सोकर उठ के आया हूं।” उनकी ये लाइन सुनकर पूरे स्टूडियो में हंसी छूट गई और क्लिप सोशल मीडिया पर आते ही फैंस भी खिलखिला उठे। ये छोटा-सा मज़ाक ऐसे समय में आया है जब टीम इंडिया टेस्ट सीरीज़ में मिली निराशाजनक हार से उबरने की कोशिश कर रही है। Read More...
Related Cricket News for Pant latest news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement