R ashwin father: Cricket News & Match Updates
'मेरे पापा ने सोचा कि सिराज 3 छक्के मारकर मैच जितवा देगा', अश्विन ने किया लॉर्ड्स टेस्ट के बारे में दिलचस्प खुलासा
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अपने पिता के साथ हुई मज़ेदार बातचीत के बारे में खुलासा किया है। अश्विन के पिता को लगता था कि सिराज तीन छक्के मारकर टीम को जीत दिला देंगे। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला गया तीसरा टेस्ट रोमांचक रहा, जिसमें आखिरी सेशन में जाकर इंग्लैंड की टीम 22 रनों से विजयी रही। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी ले ली।
इस मैच में दोनों टीमों ने अपनी-अपनी पहली पारी में 387 रन का समान स्कोर बनाया। दूसरी पारी में, इंग्लैंड केवल 192 रन पर आउट हो गया, जिससे भारत को मैच जीतने के लिए 193 रनों का आसान लक्ष्य मिला लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस लक्ष्य को भी मुश्किल बना दिया। भारत का टॉप ऑर्डल फ्लॉप रहा लेकिन रवींद्र जडेजा और निचले क्रम के बल्लेबाजों के संघर्ष के चलते भारत ने लड़ने का जज्बा दिखाया लेकिन पांचवें दिन के आखिरी सेशन में सिराज के आउट होते ही भारत 22 रन से हार गया। Read More...
Related Cricket News for R ashwin father - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16