Advertisement
Rishabh pant young fan: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: एक बार फिर जीता ऋषभ पंत ने दिल, देखिए कैसे बना दिया नन्हे फैन का दिन
भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले जमकर अभ्यास कर रही है और फैंस को टीम के अभ्यास के कई वीडियो और तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। हालांकि, इसी बीच गुरुवार, 26 दिसंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले ऋषभ पंत का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ऋषभ पंत ने अभ्यास सत्र के बाद एक नन्हे फैन के साथ बात करके उसका दिन बना दिया। वायरल हो रही क्लिप में पंत ने इस युवा फैन की तारीफ की और उसके जीवन में खुशहाली की कामना भी की। मुलाकात के दौरान, इस फैन ने पंत से कहा कि वो उसके जीवन में मिले पहले क्रिकेटर हैं, जिस पर पंत भावुक हो गए और उन्होंने फैन से स्वस्थ रहने और खुश रहने को भी कहा। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Rishabh pant young fan - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago