Rising indian premier league
Advertisement
IPL 2022 Mega Auction: टीमें 4 खिलाड़ियों को कर पाएंगी रिटेन, साल में अंत में हो सकता है मेगा ऑक्शन
By
Saurabh Sharma
July 05, 2021 • 13:14 PM View: 1353
आईपीएल 2022 (IPL 2022 Mega Auction) के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने तैयारियां शुरू कर दी है। अगले सीजन में दो नई टीमों के अलावा, पर्स में इजाफा,खिलाड़ियों को रिटने करने के नियम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। बता दें कि कोरोना के कारण आईपीएल 2021 को बीच में भी अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब बाकी बचे 31 मैच का आयोजन सितंबर- अक्टूबर में यूएई में होगा। लेकिन बीसीसीआई ने अभी से अगले सीजन का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार आईपीएल 2022 में कुल 10 टीमें खेलेंगी औऱ इस साल दिसंबर में खिलाड़ियों को खरीदने के लिए मेगा ऑक्शन होगा। हालांकि बोर्ड ने इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।
Advertisement
Related Cricket News on Rising indian premier league
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement