Robin uthappa india playing xi: Cricket News & Match Updates
IND vs SA: रॉबिन उथप्पा ने चुनी तीसरे टी-20 के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन, गिल और संजू दोनों को दी जगह
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की सीरीज़ का तीसरा ;टी-20 मैच आज यानि 14 दिसंबर को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाना है। फिलहाल पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है और जो भी टीम मैच जीतेगी वो 2-1 से आगे हो जाएगी। भारत ने सीरीज़ का पहला टी-20 जीता था, जबकि प्रोटियाज़ ने दूसरा मैच जीता। तीसरा मैच धर्मशाला में होने वाला है, यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी रहती है और टीम कैसा प्रदर्शन करती है।
इस मैच से पहले, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अपनी राय दी और आने वाले मैच के लिए भारत की बेस्ट प्लेइंग इलेवन भी चुनी। स्टार स्पोर्ट्स के 'फॉलो द ब्लूज़' पर उथप्पा ने कहा, "मैं शुभमन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करते देखना चाहूंगा। ये थोड़ा अलग है, संजू सैमसन नंबर 3 पर, सूर्यकुमार यादव नंबर 4 पर और तिलक वर्मा नंबर 5 पर और फिर आगे इसी तरह।" Read More...