Advertisement
Advertisement

Rohit sharma bowling

Watch: ODI में 9 साल बाद रोहित शर्मा ने की गेंदबाज़ी, क्या ये तो नहीं है कारण?
Rohit Sharma Bowling

Watch: ODI में 9 साल बाद रोहित शर्मा ने की गेंदबाज़ी, क्या ये तो नहीं है कारण?

By Nishant Rawat November 13, 2023 • 10:45 AM View: 1369

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World cup 2023) का आखिरी लीग मुकाबला भारत और नीदरलैंड्स (IND vs NED) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बीते रविवार (12 नवंबर) को खेला गया था जिसमें भारतीय टीम ने डच टीम को 160 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। इस मैच में भारतीय टीम ने 9 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया जिसमें से एक खुद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Shamra) भी थे।

रोहित शर्मा ने ODI क्रिकेट में 9 साल बाद गेंदबाज़ी की। वह खुद 9वें गेंदबाज़ के तौर पर बॉलिंग करने आए और यहां उन्होंने नीदरलैंड्स का आखिरी विकेट भी चटका दिया और टीम को आखिरी सफलता दिलवाई। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और फैंस से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कि रोहित शर्मा के गेंदबाज़ी का कारण हो सकता है।

Related Cricket News on Rohit sharma bowling