Sachin vs root comparison: Cricket News & Match Updates
सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने से दूर नहीं हैं जो रूट, टेस्ट रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए चाहिए इतने रन?
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज़ जो रूट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो आधुनिक टेस्ट क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी क्यों माने जाते हैं। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें एशेज टेस्ट के दौरान रूट ने अपना 41वां टेस्ट शतक जड़ते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आने से पहले रूट के नाम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई भी टेस्ट शतक नहीं था, लेकिन मौजूदा एशेज सीरीज़ में उन्होंने अब तक दो शतक लगाकर अपनी जबरदस्त फॉर्म का परिचय दिया है।
इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट में भी शतकीय पारी खेली थी। जो रूट का ये प्रदर्शन केवल इंग्लैंड के लिए ही नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास के लिहाज़ से भी बेहद अहम माना जा रहा है। वो अब सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने के वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए एक गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। रूट पहले ही टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन चुके हैं और अब उनका अगला लक्ष्य तेंदुलकर का रिकॉर्ड है। Read More...
Related Cricket News for Sachin vs root comparison - Tesst
Stats Special: जो रूट vs सचिन तेंदुलकर में कौन है आगे? टेस्ट क्रिकेट में 40 शतकों के बाद ये है आंकड़ों का आईना
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago