Advertisement
Advertisement
Advertisement

Samit dravid maharaja t20 league

VIDEO: राहुल द्रविड़ के बेटे ने लूटी महफिल, खड़े-खड़े मारा गगनचुंबी छक्का
Image Source: Google
Advertisement

VIDEO: राहुल द्रविड़ के बेटे ने लूटी महफिल, खड़े-खड़े मारा गगनचुंबी छक्का

By Shubham Yadav August 17, 2024 • 11:45 AM View: 410

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे समित ने शुक्रवार को मैसूर वॉरियर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स के बीच महाराजा ट्रॉफी टी-20 2024 के मैच के दौरान एक शानदार छक्का लगाकर फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। मैसूर वॉरियर्स के लिए खेलते हुए, समित ने पारी के सातवें ओवर में विपक्षी तेज गेंदबाज गनेश्वर नवीन की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाया।

इस छक्के को देखकर ऐसा लग रहा था कि वो लंबी पारी खेलेंगे लेकिन समित अगली ही गेंद पर आउट हो गए। नवीन एमजी की गेंद पर आउट होने से पहले समित ने सात गेंदों पर सात रन बनाए। समित के इस शानदार छक्के का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है लेकिन इस छक्के के बाद अपना विकेट फेंकने के लिए समित को ट्रोल भी किया जा रहा है।

Advertisement

Related Cricket News on Samit dravid maharaja t20 league