Advertisement
Sarfaraz khan imitates monkey jump miandad: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: सरफराज खान ने दिलाई जावेद मियांदाद की याद, फेमस मंकी जम्प करके फैंस को दिलाए मज़े
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाकर सरफराज खान ने ना सिर्फ भारतीय टीम की मैच में वापसी करवाई बल्कि दुनिया को ये भी बताया कि वो भारतीय टीम में एक पक्का स्थान डिजर्व करते हैं। इस मैच में शतक लगाने के साथ ही सरफराज एक और वजह से सुर्खियों में रहे। सरफराज ने शतक लगाने के बाद जोशीले अंदाज़ में सेलिब्रेट तो किया ही लेकिन मैच के बीच में उन्होंने फैंस को जावेद मियांदाद की फेमस मंकी जम्प की याद भी दिला दी।
युवा बल्लेबाज ने ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी करते हुए चौथे दिन मियांदाद की मशहूर मंकी जंप की नकल की। ये घटना उस समय देखने को मिली जब सरफराज ने गैप में शॉट खेला और ऋषभ पंत दो रन चाहते थे, लेकिन सरफराज खान ने मना कर दिया और आधी पिच से अपने साथी को वापस भेजने के लिए पिच पर बंदर की तरह कूदते दिखे। Read More...
Related Cricket News for Sarfaraz khan imitates monkey jump miandad - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement