Shubman gill punjab floods
Advertisement
पंजाब में आई बाढ़ से टूट गए शुभमन गिल, पंजाबियों के लिए लिखा तगड़ा संदेश
By
Shubham Yadav
September 02, 2025 • 18:53 PM View: 1417
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब में आई बाढ़ के बाद अपने पंजाबी भाई और बहनों के लिए भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने कहा है कि वो अपने पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। पंजाब में आई इस बाढ़ को "हाल के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़" बताया जा रहा है और इस तबाही ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
गिल भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और इस आपदा के मौके पर उन्होंने भी अपने दुखी ह्रदय से अपने भाई-बहनों के नाम भावुक संदेश लिखा है। गिल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "अपने पंजाब को बाढ़ से तबाह देखकर बहुत दुख हुआ। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा और हम इससे उबर जाएंगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।"
Advertisement
Related Cricket News on Shubman gill punjab floods
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement