Advertisement
Punjab floods news: Cricket News & Match Updates
Advertisement
पंजाब में आई बाढ़ से टूट गए शुभमन गिल, पंजाबियों के लिए लिखा तगड़ा संदेश
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने पंजाब में आई बाढ़ के बाद अपने पंजाबी भाई और बहनों के लिए भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने कहा है कि वो अपने पंजाबियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। पंजाब में आई इस बाढ़ को "हाल के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़" बताया जा रहा है और इस तबाही ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।
गिल भी पंजाब से ताल्लुक रखते हैं और इस आपदा के मौके पर उन्होंने भी अपने दुखी ह्रदय से अपने भाई-बहनों के नाम भावुक संदेश लिखा है। गिल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "अपने पंजाब को बाढ़ से तबाह देखकर बहुत दुख हुआ। पंजाब हमेशा किसी भी विपत्ति से ज़्यादा मज़बूत रहेगा और हम इससे उबर जाएंगे। मेरी प्रार्थनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मैं अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा हूं।" Read More...
Related Cricket News for Punjab floods news - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement