Sonet cricket club: Cricket News & Match Updates
ऋषभ पंत के क्रिकेट क्लब से दिल्ली के कॉलेज ने तोड़ा नाता, नोटिस देखकर पंत ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
ऋषभ पंत कार एक्सिडेंट के बाद से धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं। फिलहाल पंत क्रिकेट के मैदान से तो दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने से जुड़ी हर अपडेट देते रहते हैं। इसी कड़ी में पंत ने सोशल मीडिया से एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने क्रिकेट क्लब को लेकर काफी कुछ लिखा है। पंत अगर आज एक सफल क्रिकेटर हैं तो इसमें सोनेट क्रिकेट क्लब की बहुत बड़ी भूमिका है।
इस क्रिकेट क्लब से ऋषभ पंत के अलावा 10 से भी ज्यादा क्रिकेटर्स निकले हैं जिन्होंने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला है। दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज में स्थित सोनेट क्रिकेट क्लब का भारतीय क्रिकेट और दिल्ली क्रिकेट में एक सराहनीय योगदान रहा है लेकिन अब इस क्लब को प्रशासन द्वारा वेंकटेश्वर कॉलेज से बाहर निकाला जा रहा है। इस बारे में सोनेट क्रिकेट क्लब को नोटिस भी जारी कर दिया गया है। पंत को जैसे ही इस खबर के बारे में पता चला वो इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने गुहार लगाई है कि ये क्रिकेट क्लब उनके लिए घर जैसा है और यहां खेलकर कई क्रिकेटर्स अपना करियर बनाते हैं इसलिए इसे इस कॉलेज से ना निकाला जाए। Read More...