Sophie devine: Cricket News & Match Updates
ऐसे ही OUT हो सकती थीं Sophie Devine, Nonkululeko Mlaba ने बवाल बॉल डालकर उड़ाए डंडे; देखें VIDEO
Nonkululeko Mlaba Bowled Sophie Devine Video: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के सातवें मुकाबले में बीते सोमवार, 06 अक्टूबर को न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 98 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि जिस तरह सोफी डिवाइस इंदौर के मैदान पर बल्लेबाज़ी कर रहीं थी, सभी को लगा था कि वो एक धमाकेदार शतक ठोकेंगी, लेकिन इसी बीच नॉनकुलुलेको म्लाबा (Nonkululeko Mlaba) ने एक कमाल की गेंद डालकर उन्हें बोल्ड किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा न्यूजीलैंड की इनिंग के 45वें ओवर में देखने को मिला। यहां बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने अपने ओवर का दूसरा गेंद लेग स्टंप की लाइन पर डिलीवर किया था जिस पर सोफी डिवाइन ने फ्लिक शॉट मारने की कोशिश की। Read More...