Steven smith mitchell marsh: Cricket News & Match Updates
'ऐसा लगता है बल्ला बड़ा होता..', मार्क वुड ने इस भारतीय स्टार को बताया सबसे मुश्किल बल्लेबाज
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ मार्क वुड ने हाल ही में अपने करियर के सबसे मुश्किल बल्लेबाज़ों का ज़िक्र किया। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने किसी और बलेबाज नहीं, बल्कि एक ऐसे भारतीय स्टार को चुना जिनके खिलाफ गेंदबाज़ी करना उनके लिए हमेशा चुनौती भरा रहा है। वुड ने इस खिलाड़ी की खासियत को लेकर भी मज़ेदार बयान दिया।
इंग्लैंड के स्टार पेसर मार्क वुड ने हाल ही में ओवरलैप क्रिकेट यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए उन बल्लेबाज़ों का नाम बताया जिनके खिलाफ खेलना उन्हें सबसे मुश्किल लगा। इस लिस्ट में सबसे ऊपर भारत के कप्तान रोहित शर्मा का नाम रहा। वुड ने कहा कि उन्होंने कई बार रोहित को शॉर्ट गेंदों से परेशान करने की कोशिश की, लेकिन जब रोहित सेट हो जाते हैं तो उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन हो जाता है। वुड ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि बल्लेबाज़ी करते वक्त ऐसा लगता है मानो रोहित का बल्ला “बड़ा होता जा रहा है और चौड़ा ही होता जा रहा है।” Read More...