Surya test comeback: Cricket News & Match Updates
'जब टाइम आएगा, तो मैं भी टेस्ट टीम में वापसी करूंगा',सूर्यकुमार यादव ने नहीं छोड़ी है आस
रोहित शर्मा के टी-20 प्रारूप से संन्यास लेने के ठीक बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की टी-20 कप्तानी सौंपी गई। तब से, उन्होंने भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों के खिलाफ 3-0 से सीरीज में जीत दिलाई है। अब सूर्या के सामने साउथ अफ्रीका की मुश्किल चुनौती है क्योंकि भारतीय टीम को अफ्रीकी टीम से चार टी-20 मैचों की सीरीज उसी के घर में खेलनी है और इस सीरीज का आगाज़ आज यानि 8 नवंबर से होने जा रहा है।
हालांकि, इस सीरीज के आगाज़ से पहले सूर्या ने टेस्ट टीम में वापसी की इच्छा जताई है। गौरतलब है कि उन्होंने अपना एकमात्र टेस्ट फरवरी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। नागपुर में खेले गए एकमात्र टेस्ट में उन्हें नाथन लायन ने सिर्फ आठ रन पर आउट कर दिया था। तब से, दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को टीम से वापस बुलाए जाने का इंतजार है। सूर्या का मानना है कि जब समय आएगा तो उनकी टेस्ट टीम में वापसी भी हो जाएगी। Read More...