T20 world cup: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मिचेल मार्श के चेहरे पर छाया मातम, आउट होकर हुए मायूस; घुटने पर बैठकर मारना चाहते थे छक्का
एडिलेड के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 38वें मुकाबले में अफगानिस्तान के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने 45 रन बनाए। अहम मुकाबले में सभी की निगाहें मिचेल मार्श पर टिकी थी, लेकिन वह एक बेहद ही खराब शॉट खेलकर आउट हुए। आउट होने के बाद मार्श खुद से निराश दिखे और मायूसी में डूबे नज़र आए।
घुटने पर बैठकर मारना चाहते थे छ्क्का: यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 11वें ओवर में घटी। यह ओवर मुजीब उर रहमान करने आए थे। ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने मन बनाकर गेंदबाज़ को छक्का मारना चाहा। यह गेंद मुजीब ने ऑफ साइड की तरफ डिलीवर किया था, लेकिन मार्श घुटने पर बैठकर गेंद को लेग साइड की तरफ भेजना चाहते थे और यही गलती उन पर भारी पड़ गई। यह गेंद बैट के ऐज पर लगकर हवा में ऊंचा गया जिसके बाद विकेटकीपर ने एक आसान कैच पकड़ा। Read More...