T20 world cup: Cricket News & Match Updates
जैकब बेथेल को आउट करने के बाद इतना खुश क्यों थे हार्दिक पांड्या? खुद बतायी वजह
मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रन की जरूरत थी। यह लगभग नामुमकिन था। जैकब बेथेल ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर लॉन्ग-ऑफ की तरफ शॉट मारा। गेंद पांड्या के पास स्कूप होकर आई। उन्होंने उसे स्ट्राइकर एंड की तरफ थ्रो किया। बेथेल स्ट्राइक बनाए रखना चाहते थे और दूसरी रन के लिए दौड़े थे, लेकिन वह क्रीज में नहीं पहुंच पाए। हार्दिक के थ्रो पर विकेटकीपर संजू सैमसन ने बेथेल को रन आउट कर दिया। बेथेल के आउट होने के बाद इंग्लैंड की जीत की आखिरी उम्मीद भी समाप्त हो गई। शिवम दुबे के इस ओवर में जोफ्रा आर्चर के 3 छक्कों के बावजूद भारत ने 7 रन से मैच जीता।
बीसीसीआई टीवी पर साझा किए गए एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने बेथेल की विकेट वाले पल को याद किया है। पांड्या ने कहा, "देखिए, जिंदगी में दो तरीके होते हैं। मेरा दिल तेजी से धड़क सकता था और मैं उसे पूरा नहीं कर पाता। इसलिए, मैं अपने जेन मोड में चला गया। मुझे गर्व है कि मैं शांत रहा।" Read More...