Advertisement
T20i match: Cricket News & Match Updates
Advertisement
अगर मैदान पर थोड़ी ओस हो, तो वह हमारे लिए बड़ा सकारात्मक पहलू बन जाता है: सूर्यकुमार यादव
T20I Match: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मैच को 48 रन से अपने नाम किया। जीत पर खुशी जताते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्लेबाजों को सराहा है।
सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि जब हम बोर्ड पर शानदार रन लगाते हैं तो यह हमेशा फायदेमंद होता है। अगर मैदान पर थोड़ी ओस हो, तो वह हमारे लिए बड़ा सकारात्मक पहलू बन जाता है। जिस तरह से हमने बल्लेबाजी की, पावरप्ले में दबाव में आने के बाद भी मैच को खींचा और उसके बाद सभी बल्लेबाजों ने रुककर नहीं खेला।"
सूर्या ने इस मुकाबले में 32 रन बनाए। अपनी बल्लेबाजी को लेकर कप्तान ने कहा, "जब मैं बैटिंग करने उतरा तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। मेरे लिए यह बल्लेबाजी करने का बिल्कुल सही समय था। मैं पहले भी ऐसे हालात में बल्लेबाजी करता रहा हूं। मैंने नेट्स में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। मैंने जो भी शॉट्स खेले, उनकी मैं पिछले 2–3 हफ्तों से अच्छी प्रैक्टिस कर रहा हूं।" Read More...
Related Cricket News for T20i match - Tesst
पहला टी20: अभिषेक की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर बनाई लीड
T20I Match: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के पहले मुकाबले को 48 रन से जीता। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
By IANS News • 6 months ago
भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने पूरे किए 5 हजार रन
T20I Match: अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट में 5 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 169 मुकाबलों की 165 पारियों में किया है।
By IANS News • 6 months ago
पहला टी20: 8 छक्के, 5 चौके! नागपुर में अभिषेक का तूफान, न्यूजीलैंड को 239 रन का टारगेट
T20I Match: भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज के पहले मैच में जीत के लिए 239 रन का विशाल टारगेट दिया है। वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद, टीम इंडिया की निगाहें पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज अपने नाम करने पर हैं। भारत को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अभिषक शर्मा और रिंकू सिंह का अहम योगदान रहा।
By IANS News • 6 months ago
ईटीपीएल: यूरोप में शुरू हो रही नई टी20 लीग, अभिषेक बच्चन और स्टीव वॉ जैसे बड़े नाम जुड़े
T20I Match: यूरोप में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का ऐलान किया गया है। 6 टीमों के बीच खेली जाने वाली इस लीग में ऑनर के तौर पर क्रिकेट और मनोरंजन जगत की हस्तियां जुड़ी हुई हैं। प्रमुख नामों में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं।
By IANS News • 6 months ago
नागपुर टी20: कप्तान सूर्यकुमार यादव पर रहेगी निगाह, न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड
T20I Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को नागपुर में खेला जाएगा। वनडे सीरीज जीतने के बाद जहां न्यूजीलैंड बढ़े आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के बतौर बल्लेबाज प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
By IANS News • 6 months ago
तिलक वर्मा टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो सकते हैं
T20I Match: भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा का राजकोट में एक इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया है। अचानक हुई सर्जरी की वजह से वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 टी20 मैचों की सीरीज से बाहर रह सकते हैं।
By IANS News • 6 months ago
टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रारंभिक टीम का ऐलान, इंजर्ड खिलाड़ियों को भी टीम में जगह
T20I Match: टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिशेल मार्श की कप्तानी में 15 सदस्यीय प्रारंभिक ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा कर दी है। इंजरी से जूझ रहे टिम डेविड, जोश हेजलवुड और वनडे-टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान पैट कमिंस को भी टीम में जगह दी गई है।
By IANS News • 6 months ago
'वह ठीक है या नहीं', नूसा विवाद के बाद बेन डकेट से मिलने गए थे ट्रेविस हेड
T20I Match: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा है कि मेलबर्न टेस्ट से पहले नूसा विवाद की वजह से वह बेन डकेट से मिले थे। वह देखना चाहते थे कि वह ठीक हैं या नहीं।
By IANS News • 6 months ago
बीबीएल के लिए जोश इंग्लिस और ब्यू वेबस्टर को ऑस्ट्रेलियाई टीम से रिलीज किया गया
T20I Match: ऑस्ट्रेलिया में एशेज के साथ-साथ बिग बैश लीग (बीबीएल) भी खेली जा रही है। मेलबर्न में खेला गया एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट 2 दिन में समाप्त हो गया। ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न टेस्ट में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट सिडनी में 4 जनवरी से खेला जाएगा। सिडनी टेस्ट से पहले जोश इंग्लिस और ब्यू वेबस्टर को बीबीएल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से रिलीज किया गया है।
By IANS News • 6 months ago
'वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का बड़ा नाम, टी20 विश्व में खेलने की उम्मीद', टिम डेविड की इंजरी पर बोले नाथन एलिस
T20I Match: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित होने वाले टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप से पहले अपनी टीम की घोषणा करनी है। टीम की घोषणा से पूर्व ही विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड इंजर्ड हो गए हैं। बिग बैश लीग के दौरान टिम को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। उनकी चोट ने ऑस्ट्रेलिया की समस्या बढ़ा दी है।
By IANS News • 6 months ago
सिंहावलोकन 2025: टी20 के राजा सूर्यकुमार यादव से रूठी फॉर्म, शुभमन गिल विश्व कप से हुए बाहर
T20I Match: भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जब अपने टी20 करियर की शुरुआत की थी, तो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर पूरी दुनिया में छा गए थे। साल 2025 सूर्यकुमार यादव के लिए बतौर कप्तान बेहद सफल रहा है, लेकिन एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने निराश किया है। वहीं शुभमन गिल को भी खराब फॉर्म की वजह से टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह खोनी पड़ी है। सूर्या और गिल दोनों के लिए टी20 में साल 2025 बेहद निराशजनक रहा है।
By IANS News • 7 months ago
आखिर कब चलेगा सूर्यकुमार यादव का बल्ला? पिछली 19 पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं
T20I Match: भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 में प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं गंवाई है। ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराने के बाद भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। टी20 फॉर्मेट में अगर भारत की सबसे बड़ी परेशानी कुछ है, तो वो कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म है।
By IANS News • 7 months ago
बचपन के कोच को यकीन, सूर्यकुमार पर नहीं होगा दबाव, टी20 फॉर्मेट को अच्छे से समझते हैं युवा खिलाड़ी
T20I Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कटक में मंगलवार से टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। उनके बचपन के कोच अशोक असवालकर का मानना है कि भारत की युवा टीम टी20 फॉर्मेट को अच्छे तरीके से समझती है। सीरीज के दौरान सूर्या पर बिल्कुल भी दबाव नहीं होगा।
By IANS News • 7 months ago
भारत बनाम साउथ अफ्रीका: कटक में होगी टी20 सीरीज की शुरुआत, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मंगलवार से पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज शुरू होगी। पहला मैच बाराबती स्टेडियम में खेला जाना है, जहां दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी।
By IANS News • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement