Advertisement
T20i match: Cricket News & Match Updates
Advertisement
चेन्नई सुपर किंग्स को लगा करारा झटका, आईपीएल 2026 से बाहर हुए नाथन एलिस
T20I Match: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 के आगाज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। चेन्नई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर इस बात की जानकारी दी है।
नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण वह आगामी सीजन में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, चेन्नई ने एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं किया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं।"
नाथन एलिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वह चार सीजन तक पंजाब किंग्स के साथ रहे थे। एलिस का प्रदर्शन पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए शानदार रहा है। यही कारण है कि एलिस की इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भूमिका काफी अहम मानी जा रही थी। Read More...
Related Cricket News for T20i match - Tesst
ऐसा लगता है कि बुमराह कंप्यूटर पर खेल रहे हों: अर्शदीप सिंह
T20I Match: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को अपने नाम किया। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का मानना है कि टीम का प्रोसेस और खुद पर भरोसा घरेलू मैदान पर सफलता का अहम कारण रहा। उन्होंने कहा कि टीम ने आने वाले दशक में कई ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य तय किया है। अर्शदीप ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि वह मैदान पर नहीं, बल्कि कंप्यूटर पर खेल रहे हों।
By IANS News • 4 months ago
टी20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
T20I Match: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 वर्ल्ड कप: कप्तान मार्श चोटिल, ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ को कवर के तौर पर बुलाया
T20I Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। चोटिल कप्तान मिचेल मार्श बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल सके। उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ को कवर के तौर पर बुलाया गया है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 विश्व कप: आयरलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे टिम डेविड, मैथ्यू रेनशॉ को मिल सकता है मौका
T20I Match: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया अपना पहला ग्रुप मैच आयरलैंड के खिलाफ बुधवार को खेलेगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने कहा है कि विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। डेविड हैमस्ट्रिंग इंजरी से रिकवरी कर रहे हैं।
By IANS News • 5 months ago
हेजलवुड और कमिंस के बिना भी हम बेहतर कर सकते हैं: नाथन एलिस
T20I Match: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया को अपना पहला मुकाबला 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। मैच से पहले अहम खिलाड़ियों की इंजरी ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। पैट कमिंस के बाद जोश हेजलवुड भी इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। नाथन एलिस ने जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी को टीम के लिए 'बड़ी कमी' माना है।
By IANS News • 5 months ago
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती दौर से बाहर रह सकते हैं टिम डेविड
T20I Match: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने संकेत दिया है कि वह ग्रुप स्टेज के मैच मिस कर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह टूर्नामेंट के बाद के स्टेज के लिए पूरी तरह से फिट रहें।
By IANS News • 5 months ago
ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड T20 World Cup 2026 से बाहर
T20I Match: ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। यह टूर्नामेंट शनिवार से श्रीलंका और भारत में शुरू हो रहा है, लेकिन हेजलवुड समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए।
By IANS News • 5 months ago
गणतंत्र दिवस: सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण, धवन, रैना सहित इन क्रिकेटरों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं
T20I Match: देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के साथ पूरी दुनिया में जहां भी भारतीय हैं, वहां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
By IANS News • 5 months ago
'क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है', युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकने के बाद बोले अभिषेक शर्मा
T20I Match: न्यूजीलैंड के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जड़कर दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज के तौर पर अपनी जगह और मजबूत कर ली। अभिषेक ने 20 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए।
By IANS News • 5 months ago
दूसरा टी20: अर्शदीप ने लुटाए 53 रन! सेंटनर-रचिन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने बनाए 208 रन
T20I Match: न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र और कप्तान मिचेल सेंटनर की तूफानी पारी के दम पर भारत को दूसरे टी20 मैच में जीत के लिए 209 रन का विशाल टारगेट दिया है।
By IANS News • 5 months ago
दूसरा टी20: भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, नहीं खेलेंगे अक्षर-बुमराह
T20I Match: भारत ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को जारी दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। टीम इंडिया इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने प्लेइंग इलेवन में तीन फेरबदल किए हैं।
By IANS News • 5 months ago
रिंकू सिंह के लिए यादगार रहा है रायपुर, पिछली बार इस वेन्यू पर हुए मैच में खेली थी विस्फोटक पारी
T20I Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह स्टेडियम रिंकू सिंह के लिए यादगार रहा है। पिछले मैच में शानदार फॉर्म में दिखे रिंकू रायपुर में एक बार फिर फैंस को अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से रोमांचित कर सकते हैं।
By IANS News • 5 months ago
रिंकू सिंह बेहतरीन फिनिशर, पर्याप्त मौके नहीं मिले: साइमन डूल
T20I Match: रिंकू सिंह को भारतीय क्रिकेट टीम में मौजूदा दौर का बेहतरीन फिनिशर माना जाता है। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे रिंकू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में मौका मिलते ही अपनी क्षमता एक बार फिर साबित कर दी। न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा दौर के बेहतरीन कमेंटेटर साइमन डूल ने कहा है कि रिंकू को अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम मौके मिले हैं।
By IANS News • 5 months ago
मुझे गेंद को देखना और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना होता है: अभिषेक शर्मा
T20I Match: अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में 8 छक्कों और 5 चौकों के साथ 84 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। तूफानी बल्लेबाजी के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
By IANS News • 6 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement