Gold Coast: India vs Australia 4th T20I Match (Image Source: IANS)
T20I Match: टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप बी का एक बेहद अहम मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार की शाम 7 बजे से खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है।
पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ियों के बिना विश्व कप में उतरी ऑस्ट्रेलिया का सफर बेहद निराशाजनक रहा है। कप्तान मिशेल मार्श की इंजरी ने ऑस्ट्रेलिया की परेशानी को और बढ़ाया है।
ऑस्ट्रेलिया बी ग्रुप में श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बाद तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया को अब तक खेले 2 मैचों में आयरलैंड के खिलाफ जीत मिली है, जबकि जिम्बाब्वे के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली हार ने ऑस्ट्रेलिया को टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है।