Hobart : India vs Australia 3rd T20I Match (Image Source: IANS)
T20I Match: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड ने संकेत दिया है कि वह ग्रुप स्टेज के मैच मिस कर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि वह टूर्नामेंट के बाद के स्टेज के लिए पूरी तरह से फिट रहें।
हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टिम डेविड का बिग बैश लीग (बीबीएल) सीजन छोटा रहा था। इसके बाद वह पाकिस्तान दौरे से बाहर रहे थे। रिहैबिलिटेशन के दौरान अच्छी तरह से ठीक होने के बाद उन्हें वर्ल्ड कप खेलने की मंजूरी मिल गई है।
ग्रुप-बी में मौजूद ऑस्ट्रेलिया कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड के विरुद्ध मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले टिम डेविड ने क्रिकेटडॉटकॉमडॉटएयू को बताया कि वह काफी मजबूत महसूस कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पता था कि ग्रुप स्टेज के दौरान उन्हें मैनेज किया जा सकता है।