Brisbane: India vs Australia 5th T20I Match (Image Source: IANS)
T20I Match: देश अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश के साथ पूरी दुनिया में जहां भी भारतीय हैं, वहां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एक्स पर लिखा, "संविधान से चलने वाले देश के 77 साल। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"
भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, "हमारा एक संविधान है। हमारी पहचान भी एक होनी चाहिए - भारतीय। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"