Team
भारतीय फील्डरों से नाखुश हैं, भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर, कही ये बात !
7 फरवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने माना है कि अभी टीम फील्डिंग के तय मानकों पर खरी नहीं उतर रही है। श्रीधर के मुताबकि हाल के महीनों में भारतीय टीम की फील्डिंग औसत रही है।
न्यूजीलैंड के साथ शनिवार को यहां होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले से पहले संवाददाता सम्मेलन में श्रीधर ने कहा, "वेस्टइंडीज के साथ घर में खेली गई सीरीज में हमारी फील्डिंग का स्तर गिरा था। हम औसत रहे हैं और अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। हमने विश्व कप में अच्छी फील्डिंग की थी लेकिन अब उस स्तर से दूर निकल चुके हैं।"
भारत को हेमिल्टन में 348 रनों के स्कोर के बावजूद हार मिली थी और इसका मुख्य कारण खराब फील्डिंग रही थी।
श्रीधर ने माना कि अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो खिलाड़ियों को अपनी फील्डिंग का स्तर सुधारना होगा। श्रीधर के मुताबिक खिलाड़ियों को कप्तान विराट कोहली की ओर देखना होगा, जो फील्डिंग के मामले में नए मानक स्थापित कर रहे हैं।
स्लिप से लेकर ओवरथ्रो तक भारत ने हर जगह खराब फील्डिंग की है। हेमिल्टन में रॉस टेलर का कैच स्लिप में गिरा था और वह नाबाद शतक के साथ अपनी टीम को मैच जिता ले गए थे।
श्रीधर ने हालांकि खराब फील्डिंग के लिए टाइट शेड्यूल को जिम्मेदार मानने से इंकार कर दिया। श्रीधर ने कहा, "यह करेंट शेड्यूल का नेचर है। हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमें हर हाल में मैदान पर अपना 100 फीसदी देना होगा। हां, शेड्यूल टाइट है लेकिन यह मैं शिकायत के लहजे से नहीं कह रहा हूं। इसे बहाने के तौर पर भी नहीं लिया जा सकता। हमें अच्छा करने की जरूरत है।" श्रीधर ने कहा कि टीम प्रबंधन खिलाड़ियों से बात करेगा और समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
Related Cricket News on Team
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड को हराकर बांग्लादेश पहली बार फाइनल में , भारत से होगी टक्कर
पोचटेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 6 फरवरी| बांग्लादेश ने गुरुवार को सेनवेस पार्क मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। न्यूजीलैंड ...
-
आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की हुई घोषणा,2 साल बाद लौटा ये खिलाड़ी
काबुल, 6 फरवरी | अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले शापूर जादरान को टीम में वापस बुलाया है। जादरान ने अपना अंतिम टी-20 अंतर्राष्ट्रीय जून 2018 ...
-
IND vs NZ: वो 3 गलतियां जिनकी वजह से टीम इंडिया को पहले वनडे में मिली न्यूजीलैंड से…
6 फरवरी,नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को हैमिल्टन में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 4 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते न्यूजीलैंड के सामने 348 रनो ...
-
पहले वनडे में भारत को न्यूजीलैंड से मिली हार, फिर आईसीसी ने लगाया इस कारण जुर्माना !
5 फरवरी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत को हार मिली औऱ साथ ही टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए आइसीसी ने जुर्माना ने 80 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगा दिया है। गौरतलब ...
-
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले रावलपिंडी टेस्ट में मैदानी अंपायर के नाम की हुई घोषणा !
5 फरवरी।ल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नाइजल लॉन्ग और क्रिस गैफनी को सात फरवरी से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए मैदानी अंपायर नियुक्त किया है। यह पहली ...
-
केपटाउन वनडे में डीकॉक ने जमाया शतक, साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 7 विकेट से दी मात
5 फरवरी। कप्तान क्विंटन डीकॉक (107) और टेम्बा बवुमा (98) की मैच जिताऊ पारियों के दम पर मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने यहां न्यूलैंड्स मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को ...
-
भारत ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में बनाया अनोखा रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
5 फरवरी,नई दिल्ली। मौजूदा विजेता भारत ने मंगलवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात देकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। मौजूदा विजेता भारतीय अंडर-19 ...
-
ICC U-19 WC: यशस्वी जायसवाल ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद कहा, मेरा सपना पूरा हो…
पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 4 फरवरी| आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 105 रनों की पारी खेलने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा है कि उनका वर्ल्ड कप ...
-
पाकिस्तान को महाजीत के बाद बोले भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग,ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेस्ट हैं हमारे गेंदबाज
पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 4 फरवरी| भारतीय टीम को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान प्रियम गर्ग ने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण बताया... ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान को हरा कर भारत फाइनल में पहुंचा, यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 4 फरवरी| मौजूदा विजेता भारत ने मंगलवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 10 विकेट से मात देकर आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। मौजूदा विजेता ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
4 फरवरी,नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बुधवार को यहां के सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 सीरीज ...
-
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी टेस्ट के लिए टिकटों की बिक्री शुरू
4 फरवरी। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी के पिंडी स्टेडियम में शुक्रवार से होने वाले टेस्ट मैच के लिए टिकटों की बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई। यह टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का ...
-
दिग्गज गेंदबाज जहीर खान बोले,चोटों से झूझ रही टीम इंडिया के लिए ये चीज है मददगार
मुंबई, 4 फरवरी | भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को लगता है कि टीम के पास इस समय मजबूत बेंच स्ट्रैंथ है और इसलिए हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा के चोटिल होने का ...
-
श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम हुई घोषित,हेटमायेर और लुईस को इस वजह से किया गया बाहर
पोर्ट ऑफ स्पेन, 4 फरवरी | शिमरोन हेटमायर और इविन लुईस को फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के बाद श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शामिल नहीं किया गया है। ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32