The bangladesh cricket board
पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने से बांग्लादेश ने किया इनकार,साथ में इसका कारण भी बताया
ढाका, 13 जनवरी | लंबे समय तक के ऊहापोह के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने साफ कर दिया है कि उसकी क्रिकेट टीम पाकिस्तान में टेस्ट मैच नहीं खेलेगी। बोर्ड ने साफ किया है कि वह पाकिस्तान में टी-20 मैच खेलने के लिए अपनी टीम को भेजने के लिए तैयार है। बीसीबी ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेश क्रिकेट टीम पाकिस्तान में टेस्ट मैच श्रृंखला नहीं खेलेगी। लेकिन, पाकिस्तान ने अभी भी उम्मीद का दामन नहीं छोड़ा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन अहसान मनी इसी हफ्ते दुबई में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक बैठक से इतर बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन से बात कर उन्हें टेस्ट श्रृंखला के लिए राजी करने का प्रयास करेंगे।
बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने रविवार को बोर्ड की बैठक के बाद ढाका में कहा कि सुरक्षा कारणों से टेस्ट मैच श्रृंखला खेलना संभव नहीं है। ईरान और अमेरिका के बीच के तनाव के बाद मध्यपूर्व में हालात बहुत बिगड़े हुए हैं। यही मुख्य वजह है जिसके कारण सरकार ने बोर्ड को केवल सीमित अवधि के लिए टीम को पाकिस्तान भेजने की इजाजत दी है।
Related Cricket News on The bangladesh cricket board
-
साथी क्रिकेटर से मारपीट पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शहादत हुसैन पर लगा 5 साल का बैन
20 नवंबर,नई दिल्ली। साथी खिलाड़ी के साथ मारपीट के मामले में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शहादत हुसैन पर 5 साल का बैन लगा दिया है। जिसमें से दो साल ...
-
अगले 2 मैचों के लिए बांग्लादेश ने टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए करी टीम की घोषणा, 2 नए…
16 सितंबर। ढाका| बांग्लादेश ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ जारी टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के अगले दो मैचों के लिए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद नईम और युवा लेग स्पिनर अमीनुल इस्लाम बिप्लब को 15 सदस्यीय टीम में ...
-
बांग्लादेश की हार और अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बीच बारिश बना विलेन, मैच रोका गया !
9 सितंबर। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम यहां जोहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने से अब मात्र चार विकेट दूर है। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान ...
-
अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित, यह दिग्गज बाहर
चटगांव, 31 अगस्त | बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अफगानिस्तान के साथ गुरुवार से यहां होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर दिया गया है। क्रिकइंफो की ...
-
IPL 2019 से बाहर हुआ ये खतरनाक गेंदबाज,बोर्ड ने नहीं दी ऑक्शन में शामिल होने की इजाजत
9 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इंडियन प्रीमियर लीग 2019 के ऑक्शन में हिस्सा नहीं लेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने उन्हें इस टूर्नामेंट में शामिल होने... ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago