The ipl
दिल्ली कैपिटल्स IPL 2019 के पॉइट्स टेबल में नंबर 2 पर कैसे पहुंची, रिकी पोंटिंग ने बताई वजह
नई दिल्ली, 26 अप्रैल| दिल्ली कैपिटल्स टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण की तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है और मुख्य कोच रिकी पॉटिंग का मानना है कि खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाने के कारण ही उनकी टीम टूर्नामेंट में अहम मौके पर अपने फॉर्म को पाने में कामयाब हो पाई।
पॉटिंग ने कहा, "कई बार सवाल पूछे गए कि क्या हमें कुछ मैचों के लिए कुछ खिलाड़ियों को बाहर करना चाहिए था, लेकिन मैं समझता हूं कि जब आपकी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हो तो आपको उनपर भरोसा करना चाहिए। आप जानते हैं कि हमारे पास खिलाड़ी हैं जो जल्द ही मैच पलट सकते हैं क्योंकि ऐसे टूर्नामेंट में ओपका दमदार फॉर्म में आने के लिए केवल एक पारी या मैच की जरूरत होती है।"
उन्होंने कहा, "टूर्नामेंट के पहले फेज में ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के मन में भले ही विश्व कप चयन से जुड़ी चीजें हो, लेकिन सच्चाई यह है कि पहले मैच में मुंबई के खिलाफ उनके नाबाद 78 रनों ने हमें जीत दिलाई। मुझे खुशी है कि राजस्थान के खिलाफ वह फॉर्म में लौटे और ऐसे खिलाड़ियों से आप चोहते है कि वे टूर्नामेंट में आपको हर सीजन तीन या चार मैच जीतकर दें और उन्होंने हमारे लिए ऐसा किया है।"
दिल्ली की टीम 11 मैचों के बाद 14 अंकों के साथ तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है। उसने सात मुकाबलों में जीत दर्ज की जबकि चार में उसे हार झलेनी पड़ी है।
पॉटिंग ने कहा, "हमने अपने पांच मैचों में से अंतिम चार में जीत हासिल की है। तीन मैच अभी बाकी हैं और मुझे लगता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुझे खुशी है कि टीम के बीच बेहतर तालमेल है और हम सही समय पर फॉर्म में लौटे हैं।"
Related Cricket News on The ipl
-
IPL match 44th भविष्यवाणी: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, जानिए कौन सी टीम जीतने वाली है?
26 अप्रैल। आईपीएल 2019 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है। सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है तो वहीं मुंबई की टीम भी प्लेऑफ ...
-
महिला टी-20 चैलेंज: जानिए कब, कहां और किस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग
जयपुर, 25 अप्रैल | हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और मिताली राज छह से 11 मई तक यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तानी करेंगी। इंडियन प्रीमियर ...
-
IPL 2019: पराग,वरुण के दम पर जीता राजस्थान,केकआर ने लगाया हार का सिक्सर
कोलकाता, 26 अप्रैल (CRICKETNMORE)| 17 साल के युवा बल्लेबाज रियान पराग (47) और जोफरा आर्चर (नाबाद 27) की मैच जिताऊ पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए इंडियन ...
-
रेयान पराग और जोफ्रा ऑर्चर की शानदार पारी के दम पर राजस्थान ने रोमांचक मैच में केकेआऱ को…
25 अप्रैल। रेयान पराग के शानदार 47 रन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने अमह मुकाबले में केकेआर को 3 विकेट से हरा दिया। रेयान पराग ने 47 रन बनाए और जोफ्रा ऑर्चर के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को ...
-
दिनेश कार्तिक ने अपनी बल्लेबाजी से किया कमाल, राजस्थान के सामने 176 रनों का टारगेट
25 अप्रैल। कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुरुवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 176 रनों ...
-
जब लाइव मैच में अंपायर बने भुलक्कड़, गेंद अपनी जेव में रखकर भूल गए
बेंगलुरू, 25 अप्रैल | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अंपयारों की गलतियां खत्म होने के नाम नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब ...
-
IPL 2019: केकेआर बनाम राजस्थान, प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू
कोलकाता, 25 अप्रैल| राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने यहां ईडन गार्डन्स मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर ...
-
IPL Match 44: मुंबई इंडियंस से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम (…
चेन्नई, 25 अप्रैल| मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में गुरुवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस ...
-
VIDEO गेंदबाज गया गेंदबाजी करने फिर अचानक से याद आया गेंद कहां है फिर मैदान पर हुआ ऐसा
25 अप्रैल। डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब को 17 ...
-
IPL 2019: आरबीसी ने पंजाब को हराकर लगाया जीत का 'चौका',एबी डी विलियर्स बने जीत के हीरो
बेंगलुरू, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| अब्राहम डिविलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के बाद गेंदबाजों के शानदार गेंदबाजी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यहां एम.... ...
-
IPL 2019: एबी डी विलियर्स की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी ने किंग्स XI पंजाब को 17…
24 अप्रैल,(CRICKETMORE)। एबी डी विलियर्स (नाबाद 82) की तूफानी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 17 रनों से हरा दिया। 11 मैचों में ...
-
एबी डी विलियर्स ने खेली तूफानी पारी,आरसीबी ने किंग्स XI पंजाब को जीत के लिए दिया 203 रनों…
बेंगलुरू, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| एबी डी विलियर्स (नाबाद 82) के शानदार अर्धशतक और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 46) की ताबड़तोड़ पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल के 12वें... ...
-
किंग्स XI पंजाब ने जीता टॉस,आरसीबी को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया,प्लेइंग XI में बड़े बदलाव
बेंगलुरू, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में टॉस... ...
-
अमित मिश्रा ने खोला आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स की कामयाबी का राज
नई दिल्ली, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने कहा है टीम की अबतक की सफलता का श्रेय ...
Cricket Special Today
-
- 26 Mar 2026 10:04