The world cup
सेमीफाइनल में हार के बाद कोहली ने सबसे पहले हार पर कही ऐसी बात, इस कारण नहीं जीत पाए
10 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूजीलैंड से मात खाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कीवी गेंदबाजों की तारीफ की है और कहा कि उन्होंने हमेशा भारत को दबाव में रखा। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन बारिश के कारण दो दिन तक खिंचे इस सेमीफाइनल में भारत 49.3 ओवरों में 221 रनों पर आउट हो गया और 18 रनों से मैच हार गया।
मैच के बाद कोहली ने कहा, "इस जीत का श्रेय न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने नई गेंद से सही जगहों पर गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि यह कीवी टीम के गेंदबाजों की बेहतरीन योग्यता का उदाहरण था।"
कोहली ने कहा, "न्यूजीलैंड इस जीत की हकदार थी। उन्होंने हमेशा हमें दबाव में रखा। वहीं मुझे लगता है कि हमारा शॉट्स का चयन और बेहतर हो सकता था। अन्यथा हमने अच्छी क्रिकेट खेली। हमने पूरे टूर्नामेंट में जिस तरह से खेला मुझे उस पर गर्व है।"
भारत ने अपने तीन विकेट महज पांच रनों पर खो दिए थे। 92 रनों पर उसके छह विकेट थे। यहां से रवींद्र जडेजा (77) और महेंद्र सिंह धोनी (50) ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया, लेकिन अंत में बाउल्ट ने जडेजा और मार्टिन गुप्टिल ने डायरेक्ट हिट से धोनी को आउट कर भारत को हार की तरफ धकेल दिया।
जडेजा और धोनी पर कोहली ने कहा, "जडेजा ने बीते कुछ मैचों में अच्छा किया है। उनका आज का प्रदर्शन उनके लिए बेहद सकारात्मक है। धोनी के साथ उन्होंने अच्छी साझेदारी की, लेकिन एक बार फिर हम कम अंतर से रह गए। धोनी काफी कम अंतर से रन आउट हुए। आप जब पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेलते हो और सिर्फ 45 मिनट खराब खेलने के बाद आप बाहर हो जाते हो तो बुरा लगता है।"
भारत ने लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। 2011 में विश्व विजेता बनी थी लेकिन 2015 और 2019 में वह सेमीफाइनल से आगे नहीं जा पाई।
Related Cricket News on The world cup
-
सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 18 रनों से हारी भारत, न्यूजीलैंड की जीत में ये बने हीरो
10 जुलाई। आईसीसी विश्व कप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक चले इस रोमांचक सेमीफाइनल मैच ...
-
इस कारण भारत को मिली हार, सेमीफाइनल में भारत की हार के विलेन
10 जुलाई। न्यूजीलैंड ने ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत को 18 रनों से मात दे आईसीसी विश्व कप-2019 के फाइनल में कदम रख लिया है। मंगलवार को बारिश के कारण पूरा ...
-
भारत को हराकर न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल में, न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने किया कमाल
10 जुलाई। धोनी 50 और जडेजा ने 77 रनों की पारी खेलकर भारत की उम्मीद को जरूर बांधा लेकिन 49वें ओवर में धोनी के रन आउट होते ही मैच भारत के हाथ से निकल गया। ...
-
आईपीएल की वजह से इंग्लैंड खिलाड़ियों ने दबाव झेलना सीखा, सेमीफाइनल से पहले प्लंकेट का आया ऐसा बयान
10 जुलाई। विश्व कप के सेमीफाइनल में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के कारण उनके ...
-
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: इंग्लैंड को हराकर आस्ट्रेलिया की नजरें 8वीं बार फाइनल खेलने पर ( प्रीव्यू)
पांच बार की विश्व विजेता आस्ट्रेलिया गुरुवार को यहां एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड के साथ होने वाले आईसीसी विश्व कप-2019 के दूसरे सेमीफाइनल को जीतकर आठवीं बार फाइनल में कदम रखना चाहेगी। वहीं, इंग्लैंड ...
-
मिशेल स्टार्क से निपटने के लिए इंग्लैंड का होमवर्क पूरा हो चुका है, जो रूट ने दिया ऐसा…
10 जुलाई। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व कप्तान जोए रूट का कहना है कि उनकी टीम आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क से निपटने के लिए अपना होमवर्क पूरा कर चुकी है। पांच बार की ...
-
भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट, न्यूजीलैंड 50 ओवर में 8 विकेट पर 239 रन
10 जुलाई। न्यूजीलैंड ने बुधवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा है। यह मैच मंगलवार को खेला जाना था लेकिन बारिश के कारण पूरा नहीं ...
-
सेमीफाइनल से पहले कंगारू कोच का ऐलान, इंग्लैंड के खिलाफ इस नए खिलाड़ी को करेंगे प्लेइंग XI में…
10 जुलाई। विकेटकीपर-बल्लेबाज पीटर हैंडस्कॉम्ब यहां जारी आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। हैंडस्कॉम्ब को... ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेगा ये खतरनाक बल्लेबाज,ऑस्ट्रेलियाई कोच लैंगर ने किया ऐलान
बर्मिघम, 10 जुलाई (CRICKETNMORE) | विकेटकीपर-बल्लेबाज पीटर हैंडस्कॉम्ब यहां जारी आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने गुरुवार को इसकी... ...
-
वर्ल्ड कप 2019: आज भी बारिश ने खेल बिगाड़ा तो इस टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट
10 जुलाई। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा विश्व कप सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रिजर्व डे में चला गया। हालांकि, बुधवार को बारिश होने की आशंका है ...
-
WC 2019: बारिश के कारण रिजर्व डे पर खेल नहीं हुआ तो टीम इंडिया को होगा फायदा
मैनचेस्टर, 10 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मंगलवार को बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और रिजर्व डे में चला गया। हालांकि, बुधवार को बारिश होने ...
-
संजय मांजरेकर ने माइकल वॉन को किया ट्वीटर पर ब्लॉक
मैनचेस्टर, 10 जुलाई - भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के बीच रवींद्र जडेजा को लेकर विवाद गहरा गया है। वॉन ने मंगलवार को जानकारी दी कि मांजरेकर ...
-
World Cup 2019: बारिश के कारण अधूरा रहा भारत-न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल मैच बुधवार को होगा पूरा
मैनचेस्टर, 10 जुलाई (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेला जाने वाला आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण आज के दिन पूरा नहीं हो सका। ...
-
WC 2019: बारिश के कारण भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल का खेल स्थगित,अब बुधवार को होगा मैच पूरा
मैनचेस्टर, 9 जुलाई (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड और भारत के बीच मंगलवार को ओल्ड टैफर्ड मैदान पर खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में बारिश ने खलल डाल दिया और आज के दिन ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago