Advertisement
Third day: Cricket News & Match Updates
Advertisement
खिलाड़ियों को मैनेज और टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात : शुभमन गिल
New Delhi: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया।
गिल को इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट की कप्तानी सौंपी गई थी, जहां टीम इंडिया ने 2-2 से सीरीज ड्रॉ करवाई। इसके बाद गिल की कप्तानी में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है।
गिल ने कप्तानी को लेकर कहा, "मैं अब इसकी आदत डाल रहा हूं। सभी खिलाड़ियों को मैनेज करना, इस टीम का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान है। यह किसी भी परिस्थिति में सही विकल्प चुनने के बारे में है। मैं उस स्थिति में सबसे संभावित निर्णय लेने की कोशिश करता हूं जिसमें हम उस खेल में होते हैं। कभी-कभी आपको एक साहसिक निर्णय लेना पड़ता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कौन-सा खिलाड़ी आपको रन या विकेट दिला सकता है।" Read More...
Related Cricket News for Third day - Tesst
गौतम गंभीर : बतौर खिलाड़ी जीते 2 विश्व कप खिताब, कोच बनकर भी मनवाया लोहा
New Delhi: बतौर खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप खिताब जिताने के बाद गौतम गंभीर ने कोच के तौर पर भी अपनी गहरी छाप छोड़ी। गौतम गंभीर अपनी रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। एक कप्तान के तौर पर दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले गौतम गंभीर ने कोच के रूप में भी खिताब जीता। गंभीर की कोचिंग में भारत ने 'चैंपियंस ट्रॉफी 2025' और 'एशिया कप 2025' के खिताब अपने नाम किए।
By IANS News • 1 year ago
शतक जड़ने के बावजूद शाई होप के नाम अनचाहा रिकॉर्ड, भूलकर भी दोहराना नहीं चाहेंगे
New Delhi: वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक जमाया। शाई होप ने 58 पारियों के बाद शतक लगाया, जिसके साथ वह पारियों के आधार पर शतक के लिए सबसे लंबा इंतजार करने वाले कैरेबियन बल्लेबाज बन गए।
By IANS News • 1 year ago
भारत बनाम वेस्टइंडीज : मेहमान टीम के लिए 'संकटमोचक' बने कैंपबेल-होप, पारी की हार का खतरा टाला
New Delhi: वेस्टइंडीज की टीम भारत के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन बचाने के बेहद करीब है। सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन जॉन कैंपबेल और शाई होप की शानदार पारियों ने वेस्टइंडीज के ऊपर से पारी की हार का संकट टाल दिया है।
By IANS News • 1 year ago
भारत बनाम वेस्टइंडीज : 'फाइव विकेट हॉल' के साथ कुलदीप यादव ने रचा इतिहास
New Delhi: कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ कुलदीप टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक बार 5 या इससे अधिक विकेट हासिल करने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर्स की लिस्ट में संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
By IANS News • 1 year ago
पहली पारी में सिर्फ 248 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज, भारत ने दिया फॉलोऑन
New Delhi: दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रन पर समेटकर भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया है। अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया के पास पहली पारी के आधार पर 270 रन की बढ़त है।
By IANS News • 1 year ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
Advertisement